{"_id":"6907a210a4b1b3b30d0f362b","slug":"private-and-illegal-buses-are-not-controlled-traffic-jams-start-as-soon-as-morning-arrives-etah-news-c-163-1-sagr1016-141361-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निजी व डग्गामार बसों पर नहीं लगाम, सुबह होते ही लग जाता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निजी व डग्गामार बसों पर नहीं लगाम, सुबह होते ही लग जाता है जाम
Sun, 02 Nov 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर में बस स्टैंड के सामने से सवारियां उठाती निजी बस। संवाद
एटा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने रोज सुबह जाम लगना आम बात हो गई है। निजी और डग्गामार बसें स्टैंड व बस स्टॉप के बाहर मनमाने तरीके से खड़ी होती हैं जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
यात्रियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो एआरटीओ और न ही यातायात पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। रोडवेज के रंग से मिलती-जुलती कई निजी गाड़ियां स्टैंड और पुलिस चौकी के सामने तक खड़ी रहती हैं। यही वजह है कि सड़क पर जाम लग जाता है। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरटीओ सतेंद्र कुमार और यातायात पुलिस अगर कड़ी कार्रवाई करें तो स्थिति में सुधार आ सकता है।
उन्होंने कहा कि रोडवेज प्रबंधन लगातार जिला प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए पत्राचार कर रहा है मगर जमीनी कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। यात्रियों का कहना है कि स्टैंड के आसपास दिनभर जाम के हालात रहते हैं। कई बार जाम के कारण बसें अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो पातीं। जिससे सैकड़ों यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ता है। मामले में एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे वाहनों को पकड़ने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।