फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prisoner detained in jail is HIV positive, becomes negative in 2 months

गजब का मामला: जेल में निरुद्ध बंदी एचआईवी पॉजिटिव, 2 महीने में हो गया निगेटिव; रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान

Sun, 17 Sep 2023 12:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 17 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

अभी तक दुनिया भर के चिकित्सा विज्ञान में जो संभव नहीं हुआ, वो स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने कर दिखाया। जेल में निरुद्ध एक बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। दो महीने में ही वह स्वस्थ हो गया और जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। स्वास्थ्य विभाग की इन विरोधाभासी रिपोर्ट पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। अधिकारियों के पत्र भी चल गए हैं और बंदी को लेकर महकमा अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
Prisoner detained in jail is HIV positive, becomes negative in 2 months
एचआईवी टेस्ट

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में गैंगस्टर के मामले में एक युवक करीब 4 साल से जिला कारागार में निरुद्ध है। करीब दो माह पहले उसे बुखार आया, उपचार के बाद भी बंदी ठीक नहीं हुआ। इसके चलते उसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी एचआईवी जांच भी लिख दी। 24 जुलाई को यह जांच हुई। जिसमें बंदी एचआईवी पॉजिटिव बताया गया। जिला कारागार यह रिपोर्ट भेज दी गई। जिसके बाद एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर से उसका उपचार शुरू करा दिया गया। लेकिन बंदी को इस रिपोर्ट पर भरोसा नहीं था। उसने जेल अधिकारियों को पूरे विश्वास के साथ बताया कि एचआईवी के जो कारण हैं, वह उनसे दूर रहा है। ऐसे में उसे संक्रमण नहीं हो सकता।

विज्ञापन


बंदी का विश्वास देखते हुए जेल प्रशासन ने उसकी दुबारा जांच कराने की संस्तुति की। दूसरी जांच 12 सितंबर को हुई, तो बंदी की रिपोर्ट निगेटिव आई। यहीं से स्वास्थ्य विभाग की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए। बंदी के भाई ने बताया कि एचआईवी की जो दवाएं भाई को खिलाई जा रही हैं, उन्हें खाकर उसकी तबीयत और बिगड़ गई है। उधर, यह विरोधाभासी जांच आने के बाद जेल प्रशासन ने सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। बंदी की फिर जांच कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश: आगरा में तेंदुए से भिड़ गया 55 वर्षीय किसान, अपनी जान जोखिम में डाल गाय को बचाया; नहीं मानी हार
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि बंदी करीब चार साल से यहां निरुद्ध है। मेडिकल कॉलेज में हुई जांच के बाद उसे एचआईवी पॉजिटिव बताया गया था। बंदी के अनुरोध पर उसकी दोबारा जांच कराई गई। जिसमें अब निगेटिव बताया गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है।

वहीं एचआईवी के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बंदी की दो तरह की जांचें आई हैं, जिस पर समीक्षा की जा रही है। पुष्टि के लिए बंदी का एक एडवांस टेस्ट कराया जाएगा। जिसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed