फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prior to loved ones lost, then found sticks

पहले अपनों को खोया, फिर मिली लाठियां

Tue, 24 Nov 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Prior to loved ones lost, then found sticks
 अपनी आंखों के सामने बच्चों को खोने का दर्द लिए बैठे परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा था,तो वही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी उन्हे इंसाफ न देकर उनपर लाठियां बरसाते रहे। बच्चों को खोने के बाद परिवारीजनों के आंशू रोके से रूके नही रूक रहे थे,ऊपर से पुलिस द्वारा परिवारीजनों पर बरसाई गई लाठियों ने  जख्म को और गहरे कर दिए। सड़क से उठाकर पुलिस ने जबरदस्ती शव,परिवारीजनाें को गाड़ी में धकेल दिया। उनकी चीख-पुकार नजरअंदाज कर दी।
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड स्थित अंश पुत्र सुनील, संदीप पुत्र धर्मपाल की हुई मौत के बाद लोग शवों को लेकर जीटी रोड आ गए। आक्रोशित दोषी पुलिसकर्मियों तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुलाने की मांग पर अड़ गए थे। मगर हंगामा बढ़ा और पुलिस को कई बार खदेड़ा गया। बाद में सीआरपी के आने के बाद पुलिस-सीआरपी ने उपद्रवियों को खदेड़ा। पब्लिक मौके से भाग गई, लेकिन परिवारीजन शव लेकर जीटी रोड पर ही बैठे रहे। बार-बार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे परिवारीजनाें पर ही पुलिस ने लाठियां बरसा दी। उसके बाद भी परिवारीजनों ने शव को नहीं उठने दिया। बाद में आक्रोशित हुई पुलिस ने जबरदस्ती परिवारीजनों को धकेल कर गाड़ियों में बैठाया, बाद में शवों को अंदर रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


 
आर्थिक मदद दिलाएंगे पीड़ितों को
भाजपा संासद राजवीर सिंह घटना की जानकारी पर एटा पहुंचे। सांसद ने बताया कि पुलिस मृतक मासूम अंश के पिता पर छत से फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। सांसद की माने तो वह अपने समर्थकों के साथ देहात कोतवाली पहुंचे और परिवार को रिहा कराया। राजवीर सिंह ने कहा कि कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एएसपी ने लापरवाह अग्निशमन विभाग के कर्मचारियोें के खिलाफ कार्रवाई की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है, लेकिन वह सीएम से मिलकर परिवार को और मदद कराने का प्रयास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, संजीव वर्मा, पंकज चौहान, भूपेंद्र सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed