{"_id":"3be0c8959a8ede26db4ca83ea9b7cf1e","slug":"principal-secretary-saw-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने देखे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने देखे विकास कार्य
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़ खंड विकास के लोहिया गांव खेड़िया ताज में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुनील कुमार विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। कुछ गर्भवती महिलाओं से घर जाकर स्वास्थ्य योजनाओं का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों से कहा समाज के लिए शिक्षा-स्वास्थ्य मुख्य जरूरत में से एक है।
समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने नाली, सड़क, हैंडपंप, सड़क, शौचालय, बिजली के तार और खंभे देखे। ग्रामीणों से सुनील कुमार ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण कराएं। भारत से पोलियो समाप्त हो चुका है। प्रदेश में जच्चा-बच्चा की मृत्युदर अन्य प्रदेशों से ज्यादा है। बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभिभावक प्रतिदिन स्कूल भेजने के साथ अपने आधार कार्ड बनवाएं। ताकि सरकारी योजनाओं को लाभ हर गांव तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब वृद्धावस्था, समाजवादी और विधवा पेंशन हर तीन महीने में आएगी।
ग्रामीणों को तमाम सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद सचिव गर्भवती महिला सोनी बेगम, मिथलेश, तथा सितारा के घर पहुंचे और टीकाकरण समेत अनेक सुविधाओं को लेकर बात की। विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए सभी विभागों के अधिकारी खेड़िया ताज पहुंचे।