{"_id":"b6959db0f73244f124242c9948be0d1a","slug":"preperation-for-purchasing-wheat-has-completed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद के लिए तैयारियां पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद के लिए तैयारियां पूरी
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। खाद्य विपणन विभाग ने गेहूं की खरीद के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। हाल ही में विभाग को शासन द्वारा जारी क्रय नीति भी मिल चुकी है। अब खाद्य विभाग कमीशन एजेंटों से भी गेहूं की खरीद कर सकेगा। जिला खरीद अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र कुमार के अनुसार जिले में हर हाल में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद सभी केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। हालांकि जिले को गेहूं की खरीद का लक्ष्य शासन से अब तक नहीं मिला है।
बता दें कि गेहूं खरीद के लिए विभाग ने जिलाधिकारी से 75 खरीद केंद्रों का अनुमोदन कराया है। इस बार गत वर्ष की तुलना में विभाग ने चार केंद्र कम बनाए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल तक हर हाल में शुरू हो जाएगी। इसके लिए शासन ने गेहूं का मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। सभी केंद्रों पर केंद्र प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी केंद्रों को एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोरों के स्टॉक की किल्लत के बारे में उन्होंने बताया कि इस बार बोरों की कोई कमी आड़े नहीं आएगी, क्योंकि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में बोरों का स्टॉक है।
---
गेहूं खरीद के केंद्र
- गेहूं खरीद के लिए जिले में 75 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के तीन, पीसीएफ के 52, यूपीएसएफ के 15 व कर्मचारी कल्याण विभाग के तीन व यूपी एग्रो के दो केंद्र हैं।
विज्ञापन
---
बारिश का असर गेहूं खरीद पर भी
एटा। किसानों के अनुसार गत दिनों हुई बरसात से गेहूं की कटाई देरी से होगी। इसके चलते एक अप्रैल से गेहूं खरीद होने की संभावना न के बराबर है। शासनादेश के अनुसार जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक होगी।
---
अब कमीशन एजेंट भी खरीद सकेंगे गेहूं
एटा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के अनुसार अब कमीशन एजेंट भी शासन के समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद कर सकते हैं। इसके लिए कमीशन एजेंटों को शासन द्वारा गेहूं की खरीद का कमीशन दिया जाएगा।