फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations for regional sports competition complete, players from 37 districts will participate

Etah News: क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी, 37 जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Mon, 22 Sep 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Preparations for regional sports competition complete, players from 37 districts will participate
एटा। जिले में चार दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद समारोह का आयोजन मंगलवार को ज्योति यात्रा से होगा। जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति की ओर से मैदान की सफाई, ट्रैक पर चूना डलवाने से लेकर दर्शक दीर्घा तक को सजाया गया है।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ उमा विद्यालय के प्रबंधक अतुल राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 37 जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बाल, किशोर और तरुण वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व चिकित्सीय टीम की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालय परिसर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। खिलाड़ियों व टीम प्रबंधकों के स्वागत के लिए स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed