फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pregnant Anganwadi worker dies during delivery

Etah News: गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की प्रसव के दौरान मौत

Tue, 20 Feb 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Feb 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Pregnant Anganwadi worker dies during delivery
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड पर संचालित नर्सिंग होम में मंगलवार को एक गर्भवती की मौत हो गई। परिजन ने नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। कहा कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत हुई।
विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के गांव गढि़या अहरान निवासी शिवरतन ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी सुमनलता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। मंगलवार सुबह 9 बजे प्रसव पीड़ा होने पर शिकोहाबाद रोड स्थित जय श्रीराम नर्सिंग होम में लेकर आए थे। डॉक्टर ने देखने के बाद कहा कि प्रसव सामान्य कराएंगे। उन्होंने दोपहर बाद 3 बजे का समय दिया। शाम को पत्नी को लेकर लेबर रूम में गए। कुछ समय बाद आए और बताया कि हालत खराब हो गई है। शिवरतन का कहना है कि चिकित्सक ने लापरवाही की। हमने तो ऑपरेशन तक करने की बात कही थी।
विज्ञापन

साथ आए अन्य परिजन ने बताया कि चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगाया था। उसके बाद सुमनलता की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मौत होने पर परिजन ने हंगामा कर दिया। इस दौरान चिकित्सक सहित अन्य कर्मी इधर-उधर चले गए। गर्भवती की मौत की सूचना पर पुलिस जा पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नर्सिंग होम पंजीकृत है। गर्भवती की मौत के मामले में जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर नर्सिंग होम संचालक पर रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed