फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Praspa flared up in schools without tuition fees

स्कूलों में बिना पढ़ाई फीस पर भड़की प्रसपा

Wed, 11 Aug 2021 06:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Praspa flared up in schools without tuition fees
एटा। बंद स्कूलों में बिना पढ़ाई फीस पर भड़कते हुए प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र को सौंपा। पार्टी जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन ने कहा कि दो साल से स्कूल, कॉलेज बंद चल रहे हैं। जिसके कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। जबकि स्कूल-कॉलेज बंद होने के बावजूद छात्र-छात्राओं से पूरी फीस ली जा रही है। प्रसपा इस तरह के आर्थिक एवं मानसिक शोषण का विरोध करती है। अन्याय की इस लड़ाई में छात्र-छात्राओं के साथ हैं।
विज्ञापन

इस दौरान रामपुर में मौलाना जौहर विश्वविद्यालय को न तोड़ने की मांग भी रखी। कहा कि यदि सरकार को लगता है कि इसे बनाने में किसानों की जमीनें गई हैं तो विश्वविद्यालय को न तोड़ किसानों को सरकार छह गुना मुआवजा दे। जिससे किसानों और छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय न हो। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीष यादव, जिला महासचिव नीरज यादव, जिला उपाध्यक्ष सुमंत यादव, शिवम यादव, सत्यवीर सिंह, शहादत अली, वीरेंद्र सिंह, अशोक, अजय, राहुल, अनुज, अर्पित, शिवम, सुमित, राजा, अमन, हरिओम, योगेश, अमित, विमलेश, इकराम, असलम, शाकिर, इरशाद वारसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed