{"_id":"64d1041cf86c060b6d075a34","slug":"pradhan-received-threats-in-etah-over-phone-to-kill-him-in-four-days-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime News: हेलो प्रधान, चार दिन में तुझे यमलोक पहुंचा दूंगा; फोन आने के बाद दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime News: हेलो प्रधान, चार दिन में तुझे यमलोक पहुंचा दूंगा; फोन आने के बाद दहशत में परिवार
Mon, 07 Aug 2023 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:18 PM IST
सार
एटा में ग्राम प्रदान के पास फोन आया। फोन करने वाले कहा- हेलो प्रधान, चार दिन में तुझे यमलोक पहुंचा दूंगा। फोन आने के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
धमकी कॉल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के प्रधान को फोन पर चार दिन में हत्या करने की धमकी दी गई है। दहशत में आए प्रधान ने कॉल रिकॉर्डिंग सहित तहरीर देकर नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बढ़ैरा के प्रधान विक्रमजीत ने तहरीर देकर फोन पर धमकी देने वाले अजय यादव निवासी गठुर्रा थाना पिलुआ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। इसमें आरोप है कि 7 अगस्त की शाम करीब 6 बजे फोन करके धमकी दी गई कि चार दिन के अंदर हत्या कर दी जाएगी। अब प्रधान को डर है कि वह अधिकांशत: पंचायत के कार्यों से अकेला ही बाहर रहता है, ऐसे में उसकी हत्या की जा सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
विज्ञापन
प्रधान ने बताया कि मार्च 2023 में एक दंपती की पंचायत (सुलह-समझौते) में शामिल हुआ था। तब मैंने सही बात कही थी और इसकी वजह से दंपती साथ रहने को राजी हो गए। अब तक वह साथ रह रहे हैं। इस मामले में मेरी ओर से सही बात का समर्थन करना अजय यादव को बुरा लगा था।
यह भी पढ़ेंः- UP Crime: 'कमरे में घुसकर जेठ करता है गंदी हरकतें, जेठानी भी देती साथ' पुलिस को आपबीती बताकर रो पड़ी पीड़िता
इसके बाद से वह रंजिश मानता चला आ रहा है। पहले भी एक बार वह धमकी दे चुका है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि प्रधान की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों को जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।