फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pradesh mein sapa sarakaar ne karae vikaas: devendr

प्रदेश में सपा सरकार ने कराए विकास: देवेंद्र

Mon, 05 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 05 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
pradesh mein sapa sarakaar ne karae vikaas: devendr
बूथस्तरीय सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमांपुर विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर का सम्मेलन आयोजित करके समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 को मजबूती के साथ पूरा करने की हुंकार भरी है। भाजपा के छदम प्रचार से सपा नेताओं ने सावधान रहने की अपील की है। 
विज्ञापन

अमांपुर के इंटर कालेज में आयोजित पार्टी के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने कहा कि आज देश भर में उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की चर्चा हो रही है। जितनी योजनाएं पार्टी की सरकार ने प्रदेश में लागू की हैं उतनी किसी सरकार ने नहीं की। पार्टी प्रत्याशी राहुल पांडेय ने समाजवादी पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने उन्हें चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वे तन मन धन से पूरी मेहनत के साथ इस चुनाव को लड़ेंगे। पार्टी के पर्यवेक्षक विनोद सविता ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में जो विकास करें हैं वह सराहनीय है। सम्मेलन के दौरान चेयरमैन सत्यप्रकाश गुप्ता, बृजेंद्र सिंह गौर, अजंट सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह, सहावर चेयरमैन कौशर हमीद, रेशमा शाक्य, वीरेंद्र बाबू, महेंद्रपाल सिंह, सौरभ यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed