फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pradesh kee sarakaar pooree tarah se viphal:suresh khanna

प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल:सुरेश खन्ना

Mon, 12 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
pradesh kee sarakaar pooree tarah se viphal:suresh khanna
परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा ने दूसरे दिन रविवार को जनपद के कई इलाकों का भ्रमण किया। लोगों में यात्रा के स्वागत का उत्साह देखा गया। लोगों ने मार्गों पर जगह जगह स्वागत द्वार बनाकर यात्रा का स्वागत किया। नगर के अंबेडकर पार्क पर जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह राजू भईया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार समाज के निचले पायदान तक के व्यक्ति को लाभान्वित करना चाहती है। सरकार ने 80 कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। नोटबंदी के माध्यम से आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, कालाधन पर प्रहार किया गया है। 50 दिन का जो समय मांगा है उस समय के भीतर लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। भाजपा नेता अलीगढ़ जनपद प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन लाएगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। यह सरकार जनता की आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जनता का अब इस सरकार में भरोसा नहीं रहा है। केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि मोदी सरकार देश को नई दिशा में ले जाना चाहती है। जब कोई बदलाव आता है तो कुछ दिक्कतें आती हैं। जनता दिक्कतों को झेलकर सरकार का समर्थन कर रही है इसके लिए वे आभारी है। यात्रा संयोजक सुरेश अवस्थी ने कहा कि यात्रा को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि जनता ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व यात्रा का ढोलना में डा. बीडी राना, प्रवेद्र राना, मोहम्मदपुर में महेद्र सिंह राना, महावर में श्रीराम राजपूत, बिलराम में इंजीनियर हाकिम सिंह ने कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया। इसके अलावा पवसरा, तबालपुर, नदरई अथैया, पथरेकी आदि ग्रामीणों क्षेत्रों में भी यात्रा का स्वागत हुआ। जिला मुख्यालय पर देर सांय यात्रा पहुंची। अवंतीवाई द्वार, लक्ष्मीगंज, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी आदि स्थानों पर भी स्वागत किया गया। अमापुर के ग्राम बजीरपुर पर होडिल सिंह लोधी ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ब्रजक्षेत्र यात्रा प्रभारी भानु प्रताप सिंह, जिला यात्रा प्रभारी डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, आकाश दीप रानू, संजीव यदुवंशी, ब्रजेश सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, देवेद्र राजपूत, नवल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। सिढ़पुरा में भोगपुर पर बृजेश वर्मा ने सभा का आयोजन किया। भाजपा नेत्री संघमित्रा मौर्य एवं सांसद राजवीर सिंह ने सभा का संबोधित किया। भाजपा नेत्री संघमित्रा मौर्य ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जातिवादी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed