{"_id":"6a591a37c39fde498e0e2a50","slug":"powerful-explosion-at-dawn-in-amrauli-ratanpur-shop-walls-blown-out-house-walls-cracked-etah-news-c-163-1-eta1014-153457-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लेखाकार राहुल पांडेय हत्याकांड में वांछित चौकीदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लेखाकार राहुल पांडेय हत्याकांड में वांछित चौकीदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Thu, 16 Jul 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। कसैला स्थित माधवानंद इंटर कॉलेज के लेखाकार की हत्या के चर्चित मामले में जैथरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे कॉलेज के चौकीदार राजकुमार को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
माधवानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने 28 जून को लेखाकार राहुल पांडेय को कॉलेज बुलाया था, जहां उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कार में रखकर गंगा की ओर ले जाया जा रहा था। रास्ते में प्रधानाचार्य ने एक अपरिचित व्यक्ति का मोबाइल लेकर किसी से शव के संबंध में बातचीत की। जिसे सुनकर मोबाइल धारक को संदेह हुआ और उसने तत्काल पटियाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें राहुल पांडेय का शव बरामद हुआ और मौके से प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की विवेचना के दौरान कॉलेज के चौकीदार राजकुमार पुत्र पप्पू निवासी गांव कसैला की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को धुमरी चौराहे पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि हत्याकांड की विवेचना अभी जारी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।