{"_id":"6a299fe36801524b9a007900","slug":"power-supply-to-the-town-and-45-villages-remained-suspended-for-eight-hours-etah-news-c-163-1-eta1003-151800-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आठ घंटे बंद रही कस्बे सहित 45 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आठ घंटे बंद रही कस्बे सहित 45 गांवों की बिजली आपूर्ति
Wed, 10 Jun 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के बिजली घर में फॉल्ट होने से कस्बे सहित 45 गांव की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। लगातार आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से उमस भरी भीषण गर्मी महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर में बेहाल रहे।
कस्बे के बिजली घर की मशीन में बुधवार की सुबह सात बजे फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सुबह ही सुबह बिजली आपूर्ति न मिलने से कस्बे में कुछ ही घंटे बाद हा-हाकार मच गया। बिजली घर में फॉल्ट की जानकारी पर लोग हैंडपंप पर पानी भरने को आने लगे। इससे कुछ ही देर में हैंडपंप पर पानी भरने वालों की लाइन लग गई। तेज धूप में लोग ठंडे पानी को तरसते रहे, दोपहर में लोगों के इन्वर्टर जवाब देने पर कस्बे की घनी आबादी क्षेत्र में लोगों की बुरी स्थिति हो गई। उमस भरी भीषण गर्मी में बच्चों, महिलाओं और बुजर्गों की घर में उबलने जैसी स्थिति थी। दोपहर को करीब तीन बजे मशीन ठीक होने पर आपूर्ति शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अचानक मशीन में फॉल्ट होने की जानकारी पर तत्काल बिजली घर टीम भेजी गई। टीम के प्रयास से दोपहर में मशीन सही कराकर आपूर्ति शुरु कराई गई। - विजय गुप्ता, एसडीओ मारहरा, विद्युत निगम