फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Power failure in Awagarh for 13 hours

Etah News: अवागढ़ में 13 घंटे तक गुल रही बिजली

Sat, 20 May 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Power failure in Awagarh for 13 hours
अवागढ़ में 13 घंटे तक गुल रही बिजली
विज्ञापन


अवागढ़। अखाड़ा चौराहा पर शुक्रवार की रात लगभग एक बजे अज्ञात वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे विद्युत आपूर्ति करने वाली मुख्य बंच केबल टूटकर जमीन पर गिर गई। जिसके कारण अखाड़ा चौराहा से लेकर बांस वाली गली तक मुख्य बाजार के घरों तथा दुकानों की बिजली 13 घंटे तक गुल रही। लोग पीने के पानी को भी तरस गए। शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने केबल जोड़कर आपूर्ति को सुचारू किया। अवर अभियंता रजनीकांत शर्मा ने बताया के निगम पर केबल की कमी है। जिसके कारण लाइन को जोड़ने में देरी हुई। संवाद




मेेला व रसिया दंगल कल
अवागढ़। ग्राम जिनावली ओनेरा मार्ग स्थित टोडरपुर चौराहे के पास श्री खारी वाले बाबा के मंदिर पर विराट रसिया दंगल एवं मेला का आयोजन 22 मई को किया जाएगा। सर्व समाज के सहयोग से आयोजित हो रहे कार्यक्रम में किशन शर्मा हाथरस तथा गोपाल जनाना मुरसान के बीच रसियों का मुकाबला होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed