फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Porridge feast on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज

Thu, 14 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 14 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Porridge feast on Makar Sankranti
मकर संक्रांति  पर्व पर नगर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। खिचड़ी भोज एवं प्रसाद वितरित किया गया। नगर में दो स्थानों पर कंबल वितरण हुआ। काल महावीरगंज राधा संर्कीतन मंडल एवं बोहरान गली स्थिति श्रीरामचंद्र मंदिर कीर्तन मंडल ने प्रमुख मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली। इसमें राधाकृष्ण की आकर्षक झांकी मन मोह रही थी। प्रभात फेरी में फतेह सिंह बृजवासी, बसंत लाल भार्गव, बृजकिशन राठी, सुभाषचंद्र सैनी, राधा वर्मा, लाज पालीवाल, पुष्पा गुप्ता, लता गुप्ता आदि धर्म प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसेत में योग शिविर एवं खिचडी भोज का आयोजन किया गया। प्रधान अध्यापक धनेश कुमार जैन, विष्णुदयाल राजपुत प्रधान, मानवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, मनीषा यादव समेत अनेक लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने गुरुवार को निधौली चौराहा पर योगी यादव और आगरा अड्डे के निकट ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह यादव के आवास पर कंबल वितरित किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी गर्व्याल ने पुनीत कार्य की सराहना की। यादव के आवास पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। गरीबों कंबल के अलावा महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। आगरा चौराहा के निकट कनक फार्म पर ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह यादव ने कंबल 501 कंबल और प्रसाद वितरित किया। ध्यानपाल सिंह यादव, दामोदर यादव, इंद्रपाल यादव, पप्पू यादव, सोमवीर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed