फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Poor people should not be deprived of welfare schemes - DM

Etah News: गरीब व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं से न रहे वंचित-डीएम

Sat, 01 Mar 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Poor people should not be deprived of welfare schemes - DM
एटा। जिले की तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जलेसर में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गईं। तीनों तहसीलों में 67 शिकायतें आईं, जिनमें से 42 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा भूमि विवादों को प्राथमिकता पर निस्तारण कराए जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी लें। तहसील जलेसर में कुल 29 शिकायत आईं इसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, तहसील सदर में एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश और एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने समस्याओं को सुना। इस दौरान 26 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

इनमें से 8 का निस्तारण किया गया। तहसील अलीगंज में एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम विपिन कुमार, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय सहित अन्य अधिकारियों ने सुना। 12 शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण किया। सीडीओ डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र, सीएमओ डा़ॅ यूके त्रिपाठी, एसडीएम जलेसर भावना विमल, तहसीलदार अरविंद गौतम, तहसीलदार न्यायिक राकेश कुमार, डीडीओ प्रवीण कुमार राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed