फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pollution increased more than double, air became dangerous

दोगुना से अधिक बढ़ा प्रदूषण, खतरनाक हुई हवा

Fri, 05 Nov 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Pollution increased more than double, air became dangerous
प्रदूषण के चलते शहर में मंडी समिति की ओर आसमान में छाई धुंध। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बृहस्पतिवार लगभग पूरी रात पटाखे चले। वहीं शुक्रवार को गोवर्धन पूजन के दौरान भी आतिशबाजी चलाई गई। इसका असर वातावरण में देखने को मिला। हर ओर धुंध सी छाई हुई है। एक्यूआई दो दिन में दोगुना से ज्यादा बढ़कर 314 पहुंच गया। 2 नवंबर को यह 152 दर्ज किया गया था। इससे जहां लोगों को आंखों में जलन महसूस हुई, वहीं सांस लेने में भी दिक्कत रही। लोगों को घरों के अंदर तक घुटन महसूस होती रही। शाम होते-होते कुछ स्थिति सुधरी, लेकिन सूर्यास्त के बाद फिर पटाखों का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

एक्यूआई को समझें
शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन

पिछले साल भी 300 से ऊपर रहा था ग्राफ
पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष प्रदूषण में कमी या विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई। दिवाली के अगले दिन 15 नवंबर को एक्यूआई 305 दर्ज किया गया था।
नहीं दिखे हरित पटाखे
प्रदूषण पर अंकुश के लिए न्यायालय और सरकार ने हरित पटाखों पर जोर दिया था। लेकिन बाजार में उनकी आपूर्ति ही नहीं दिखी। जिसके चलते सैनिक पड़ाव में सामान्य पटाखों की ही खरीद-फरोख्त होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

करें मास्क का प्रयोग, घर में रहें
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. एस. चंद्रा बताते हैं कि 200 से अधिक एक्यूआई होने पर श्वसन व एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती हैं। बेहतर है कि लोग घरों में रहें। यदि किसी कार्यवश बाहर जाना पड़ रहा है तो मास्क का प्रयोग करें। इससे खतरनाक भार कण हमारी सांसों में जाने से बचेंगे। आंखों-त्वचा पर एलर्जी और श्वसन संबंधी समस्या अधिक हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed