{"_id":"5f8890838ebc3e67a0335863","slug":"pollution-etah-news-agr4638621200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में आग लगाकर पालिका फैला रही वायु प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में आग लगाकर पालिका फैला रही वायु प्रदूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एक तरफ प्रशासन किसानों पर पराली जलाने को लेकर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर को साफ-स्वच्छ रखने वाले पालिका के कर्मचारी कूड़े में आग लगाकर वायु प्रदूषण फैला रहे हैं।
सकीट रोड स्थित वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के पास गहरा गड्ढा होने की वजह से पालिका के कर्मियों ने यहां पर कूड़ाघर बना डाला है। कूड़े के ढेर लगाकर उसमें आग लगा दी जाती है। जबकि कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में डालना चाहिए। कूड़े के ढेर से निकलने वाला धुंआ शहर में फैलता है। इससे लोगों में गंभीर बीमारी की संभावना रहती है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन इन सफाईकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों द्वारा पराली न जलाने के लिए प्रशासन ने कई टीम गठित कर रखी है जो निगरानी कर उन पर एफआईआर दर्ज करा रही हैं।
कूड़े में आग लगाने की जांच कराई जाएगी। डंपिंग ग्राउंड के अलावा जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों को चयनित किया जाएगा और संबंधित सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका