फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Polling organically

मतदान केंद्रों पर बवाल

Wed, 09 Dec 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 09 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Polling organically
जिले में पंचायत चुनाव का चौथा चरण भी बवाल से अछूता नहीं रहा। ब्लाक निधौलीकलां और मारहारा में मतदान केंद्रों पर जमकर बवाल हुआ। शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिला प्रशासन की तैयारी धरी रह गई। पथराव, मारपीट और आगजनी के बीच सुरक्षाकर्मियों को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इससे मतदान केंद्रों पर अफरातफरी फैल गई। निधौलीकलां ब्लॉक में चार मतदान केंद्रों पर प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट, पथराव, फायरिंग के साथ आगजनी हुई। मारहारा ब्लाक के चांठी गांव में जमकर पथराव हुआ। महिला सिपाही को पत्थर लगने पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने लाठीचार्ज कर किया। लाठीचार्ज में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 
 मारहारा ब्लाक के चांठी गांव स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियाें के समथकों के बीच विवाद हो गया। समर्थकों में फायरिंग के बाद पथराव होने से भगदड़ मच गई। पथराव के दौरान मतदान केंद्र के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही को पत्थर लग गया। इसके बाद अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने पथराव कर रहे लोगाें पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में चांठी गांव निवासी प्रमोद, सत्यप्रकाश, मनोज, नितिन, अजेंद्र समेत एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेने के बाद मतदान समाप्त होने पर छोड़  दिया।
विज्ञापन


मारहारा ब्लॉक के भोगपुर में मतदान करने जा रहे लोगों को एक प्रत्याशी के समर्थक ने तमंचा दिखा कर डराने की कोशिश की  तो दूसरे पक्ष ने पथराव और फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने यहां से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुन: प्रत्याशी समर्थक एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए आमने-सामने आए गए। लेकिन पुलिसकर्मियों ने माहौल बिगड़ने से पहले दोनाें पक्षों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निधौली कलां ब्लाक के तीसरे चरण का मतदान शुरू होते ही प्रत्याशी समर्थकों ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। देखते ही देखते मतदान केंद्र के बाहर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग होने से मतदाता घरों में दुबक गए। जब डीएम निधि केसरवानी और एसएसपी एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब जाकर वोटर घरों से बाहर निकले। होरची गांव के समीप मंगलवार देर रात नशे में धुत्त प्रत्याशी के समर्थकों ने एक दूसरे की बाइकों को आग के हवाले कर दिया, जबकि बुधवार को मतदान के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक ने खुद अपनी बाइक को आग के हवाले कर माहौल गरमा दिया।


झनवार गांव में फर्जी मतदान की कोशिश करने पर विरोधी प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने आए तो माहौल गरमाता देख मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। बीस मिनट बाद मतदान शुरू हो सका। उधर दोनों ब्लाकों में जिन लोगों ने बवाल की आशंका थी ऐसे करीब 350 लोगों को निधौलीकलां, देहात कोतवाली और अवागढ़ पुलिस ने मतदान शुरू होने से पहले थानों में बैठा लिया और मतदान खत्म होने के बाद छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed