फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Polling in village panchayat Kunwarpur Nagaria tomorrow

ग्राम पंचायत कुंवरपुर नगरिया में मतदान कल

Fri, 07 May 2021 09:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Polling in village panchayat Kunwarpur Nagaria tomorrow
एटा। सकीट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंवरपुर नगरिया में प्रधान पद के लिए 9 मई को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 8 मई को सकीट ब्लॉक से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विभा चहल ने बताया कि नामांकन के बाद एक प्रधान पद प्रत्याशी की मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। दोबारा कराई जा रही चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत 9 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वहीं मतगणना 11 मई को होगी। उन्होंने ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए एसडीएम सदर अबुल कलाम को मजिस्ट्रेट, तहसीलदार एटा सीपी सिंह, नायब तहसीलदार एटा आरपी सिंह को यहां के मतदान स्थलों पर तैनात किया है। डीएम ने कहा कि मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्रों में 9 मई को मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ब्लॉक पर मतपेटियों को सुरक्षित जमा कराएंगे।
विज्ञापन

50 प्रतिशत कार्मिक करेंगे काम
एटा। डीएम ने सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कार्मिकों का रोस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत कार्मिक कार्यालय में तथा 50 प्रतिशत घर से कार्य करेंगे। सभी जिलास्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय के कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर उसी के अनुरूप कार्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed