फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Political turmoil arose due to manipulation of JIP members

जिपं सदस्यों की जोड़-तोड़ से उठा राजनीतिक घमासान

Sun, 20 Jun 2021 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Political turmoil arose due to manipulation of JIP members
एटा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पहले सदस्यों की जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। दो सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसे लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। प्रमुख विपक्षी दल अन्य सदस्यों पर भी दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि सत्ताधारी दल स्वैच्छिक रूप से आने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के नतीजे आने के बाद अध्यक्ष पद की कुर्सी का फैसला एकतरफा लग रहा था। कुल 30 पदों पर सपा के 18 प्रत्याशी जीतकर आए थे। जबकि भाजपा के महज तीन ही प्रत्याशी जीते। ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव औपचारिकता भर महसूस हो रहा था, लेकिन चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद धीरे-धीरे यह रोचक बनता जा रहा है।
विज्ञापन

सत्ताधारी दल की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई है। चुनाव प्रभारी एमएलसी धर्मवीर प्रजापति जिले में काफी समय देकर लगातार बैठकें कर रहे हैं, तो पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भी यहां आकर चुनाव पर मंथन कर चुके हैं। शनिवार को प्रसपा और निर्दलीय एक-एक प्रत्याशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सूत्रों की मानें तो पार्टी के संपर्क में छह-सात अन्य प्रत्याशी भी हैं, जिन्हें लेकर कभी भी घोषणा हो सकती है। मामला अध्यक्ष पद के टिकट पर फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed