फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Policeman convicted of murderous assault gets 7 years imprisonment

Etah News: जानलेवा हमले के दोषी पुलिसकर्मी को 7 साल कैद

Fri, 31 Oct 2025 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Policeman convicted of murderous assault gets 7 years imprisonment
एटा। एक बाइक एजेंसी पर पुलिसकर्मी ने दबंगई दिखाते हुए कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया। फायरिंग कर दहशत बना दी। शुक्रवार को इस मामले में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट अशोक कुमार ने फैसला सुनाया। पुलिस कर्मी अनिल कुमार उर्फ सुनील निवासी नगला चित्तर थाना एका जिला फिरोजाबाद को 7 साल कैद की सजा दी है।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट संदीप निवासी नई बस्ती ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह बाल मुकुंद मोटर्स पर स्टोर कीपर की नौकरी करता है। 19 मई 2010 को कासगंज पुलिस विभाग में तैनात एएसआईएम अपनी बाइक की सर्विस कराने आए। बल्ब खराब होने पर इसे लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसी दौरान अनिल वहां कर्मचारियों के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। संदीप का आरोप था कि उसके साथ जातिसूचक गालीगलौज करते हुए पिटाई की। अपनी रिवाल्वर से फायरिंग की और बट से प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अनिल को दोषी पाया गया। अदालत ने सात साल की सजा के साथ ही उसे 29 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed