{"_id":"6aa98a071f03fb057d00d507","slug":"police-tracked-down-a-young-man-who-had-caused-alarm-by-threatening-suicide-etah-news-c-163-1-eta1014-156698-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खुदकुशी की धमकी देकर उड़ाई नींद \nपुलिस ने युवक को ढूंढ़ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खुदकुशी की धमकी देकर उड़ाई नींद पुलिस ने युवक को ढूंढ़ निकाला
Tue, 15 Sep 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। नहर में कूदकर जान देने की धमकी देकर घर से निकला राजवीर सोमवार रात पिलुआ थाना क्षेत्र के हाईवे पर सकुशल मिल गया। नहर पुल पर कपड़े, चप्पल और मोबाइल मिलने से परिजन की चिंता बढ़ गई थी। पुलिस ने मोबाइल कवर में मिले आधार कार्ड के जरिए सुराग जुटाया और तलाश तेज कर युवक को सुरक्षित ढूंढ़ लिया।
पुलिस ने बतयाा कि धर्मपुर गांव निवासी राजवीर शराब पीने का आदी है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पत्नी से विवाद के बाद उसने घरवालों को नहर में कूदकर जान देने की धमकी दी और घर से चला गया। इसके बाद भाई विपिन से फोन पर बात कर उसे भी नहर में कूदने की धमकी दी।
परिजन ने तलाश शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी। इसी बीच बांध पुल पर ड्यूटी कर रहे आरक्षी दीपांशु और होमगार्ड को एक व्यक्ति के कपड़े, चप्पल और मोबाइल लावारिस मिले।
विज्ञापन
मोबाइल कवर की जांच में राजवीर की पत्नी रूबी और बेटी अंजलि के नाम के आधार कार्ड मिले।
दोनों के पते धर्मपुर गांव के थे। पुलिस टीम गांव पहुंची और परिजन से जानकारी लेकर राजवीर की तलाश में जुट गई। पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद सोमवार रात राजवीर पिलुआ क्षेत्र के हाईवे पर सकुशल मिल गया। उसे सुरक्षित देखकर परिजन ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को हिदायत देकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।