{"_id":"6a91d1df655e040b0900c6d1","slug":"police-solved-a-theft-case-arrested-four-accused-and-recovered-jewelry-and-cash-etah-news-c-163-1-eta1014-155697-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपी पकड़े, जेवर और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपी पकड़े, जेवर और नकदी बरामद
Fri, 28 Aug 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से और निशानदेही पर चोरी किए गए दो जोड़ी बिछुए, एक जोड़ी तोड़िया और 3,130 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो चाकू भी मिले हैं।
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि राजा का रामपुर थाने में दर्ज चोरी की प्राथमिकी में अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम लगातार चोरों का पता लगाने में जुटी थी। इस दौरान 27 अगस्त की रात पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। तलाशी के दौरान अवैध असलहे और कारतूस भी मिले।
गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ लालू, गया सिंह और प्रताप सिंह गांव बलरामपुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर, शिवा गांव कुइया थाना मऊदरवाजा जिला फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने चोरी के मामले में बरामदगी के आधार पर अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई हैं। असलहे की बरामदगी के संबंध में भी अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।