फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police recruitment

पुलिस भर्ती की टॉपर अंतिमा सिंह ने समाज को दिया संदेश

Tue, 03 Mar 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
police recruitment
पुलिस में चयनित अंतमा को मिठाई खिलाती बुआ - फोटो : ETAH
एटा। आज के युग में समाज में प्रत्येक माता-पिता अपनी बेटियों को खुलकर जीने की आजादी दें। समाज में प्रत्येक कार्य करने के लिए उन्हें मौका मिले तो देश की बेटियां किसी से कम नहीं। समाज बेटियों को पुलिस में भर्ती कराने से डरते हैं। बेटा-बेटी में फर्क करते हैं। यह संदेश पुलिस भर्ती में टॉपर अंतिमा सिंह ने दिया।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती-2019 में हरदोई निवासी अंतिमा सिंह ने टॉप किया है। अंतिमा वर्तमान में डायट एटा में डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। 2019 में ग्रेजुएशन पास आउट करने के बाद उन्होंने डीएलएड में प्रवेश लिया। इससे पहले 2018 में भी अंतिमा ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी लेकिन वह दौड़ में पीछे रह गई थी। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में 300 में से 248 अंक हासिल टॉप किया।
विज्ञापन

पिता हैं किसान
अंतिमा के पिता सुनील कुमार किसान हैं। उन्होंने बेटी को कर्ज लेकर पढ़ाया और उसको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंतिमा की मां अनीता सिंह गृहणी हैं और उनकी बड़ी बहन सुरभि सिंह पुलिस में हैं। अपनी बड़ी बहन को देखकर ही उन्होंने स्वयं भी पुलिस में भर्ती होने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य अभी बाकी
अंतिमा सिंह ने बताया कि प्रत्येक विषय के नोट्स बनाकर प्रतिदिन अभ्यास करती थी। कोचिंग और घर पर कुल मिलाकर प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई हो जाती थी। उन्होंने कहा कि पुलिस में सिर्फ कांस्टेबल पद पर जॉब लेना ही उनका मकसद नहीं हैं। उन्हें और मेहनत कर उच्चस्तर मुकाम हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed