{"_id":"65ac05fea6a8c850a10f2eb1","slug":"police-officer-accused-of-demanding-rs-5-lakh-and-filing-a-false-case-etah-news-c-163-1-sagr1017-11626-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: थानाध्यक्ष पर 5 लाख मांगने और झूठा मुकदमा लिखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: थानाध्यक्ष पर 5 लाख मांगने और झूठा मुकदमा लिखने का आरोप
Sat, 20 Jan 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। जसरथपुर में थानाध्यक्ष रहे कृष्णकांत लोधी पर 5 लाख रुपये मांगने और न देने पर झूठे मुकदमा में जेल भेजने का आरोप लगाया गया है। मामला करीब 10 माह पहले का बताया जा रहा है। पीड़ित ने क्षेत्रीय विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर से शिकायत की। इसके बाद एसएसपी को पत्र लिखकर न्याय दिलाने के लिए कहा गया है।
पीड़ित की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात की गई थी। इसका मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमे के आरोपियों से सांठ-गांठ कर ली और मोटी रकम लेकर मेरे खिलाफ भी दुष्कर्म का मुकदमा बाद में दर्ज कराकर जेल भेज दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने पत्नी से दुष्कर्म के मामले में एफआर तक लगा दी। अदालत ने पुन: विवेचना के आदेश जारी किए हैं। शनिवार को पीडित विधायक की चिट्ठी लेकर एसएसपी ऑफिस आया, लेकिन मुलाकात नहीं होने से वापस चला गया। एसएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित से शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी।