{"_id":"65a38a0ad72a03eb9802a965","slug":"police-kept-protecting-the-constable-dig-filed-a-case-etah-news-c-163-1-sagr1017-11269-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सिपाही को बचाती रही पुलिस, डीआईजी ने लिखाया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सिपाही को बचाती रही पुलिस, डीआईजी ने लिखाया मुकदमा
Sun, 14 Jan 2024 12:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
एटा/जलेसर। पुलिस उप महानिरीक्षक ने थाने पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक फरियादी ने अलीगढ़ में तैनात एक सिपाही पर आरोप लगाया कि वह थाना पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने दे रहा है। डीआईजी ने आदेश कर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसे थाना पुलिस कार्रवाई से बचाती रही थी।
जलेसर थाना व तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुर सांथा निवासी नवीन सिंह ने डीआईजी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसके आधार पर अलीगढ़ में तैनात आरक्षी सुखपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि सांथा नवीपुर स्थित गाटा संख्या 971 पर सुखपाल और इसके पिता भूप सिंह ने कब्जा कर लिया था। वाद दायर कर इसको कब्जा मुक्त कराया गया। राजस्व टीम जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद पक्की पटिया लगवा गई थी। लेकिन आरक्षी सुखपाल ने फिर से कब्जा कर लिया।
शिकायत करने पर एसडीएम ने एफआईआर के आदेश किए। लेकिन पुलिस विभाग में सुखपाल के तैनात होने के चलते थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को डीआईजी ने शिकायत का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जमीन का मामला है, जांच की जा रही है।