फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police have arrested man accused of exploiting and defrauding girl

UP: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण...फिर की 58 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Thu, 01 Jan 2026 08:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 01 Jan 2026 08:26 PM IST
सार

आरोपी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में कुल 58 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद शादी का झांसा देकर युवती के साथ याैन शोषण भी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police have arrested man accused of exploiting and defrauding girl
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जीवनसाथी डॉटकॉम एप के माध्यम से युवती से संपर्क कर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर 58 लाख रुपये की ठगी भी की। आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पीड़िता का एटीएम कार्ड भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एक पीड़ित युवती ने 29 दिसंबर को थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसमें लिखा कि जीवनसाथी डॉटकॉम पर उसकी मुलाकात कुलदीप कुमार उर्फ कुनाल निवासी गंगानगर थाना कुसमरा जिला मैनपुरी से हुई थी। आरोप है कि उसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में कुल 58 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे होटल में बुलाया और यौन शोषण किया। 
विज्ञापन


एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर क्राइम टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की। गठित टीम ने आरोपी कुलदीप कुमार उर्फ कुनाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आरोपी का आपराधिक इतिहास और बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि पता चल सके कि उसने कितने लोगों के साथ इस प्रकार की ठगी की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शम्भूनाथ सिंह थाना साइबर क्राइम अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed