{"_id":"688f97a916a91ed6dd050181","slug":"police-get-relief-from-post-mortem-report-death-due-to-noose-revealed-etah-news-c-163-1-sagr1016-137159-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को राहत, फंदे से मौत का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को राहत, फंदे से मौत का खुलासा
Sun, 03 Aug 2025 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां थाना सहित पूरे जनपद की पुलिस एक किशोर की मौत के मामले में लोगों के निशाने पर है। मामला पूरे प्रदेश और देश की सुर्खियों में पहुंच चुका है।
पुलिस पर किशोर की पीटकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। इस सबके बीच मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को राहत देने वाली है। इसमें मौत फंदा लगने से बताई गई है।
विपक्षी दल इस मामले को प्रमुखता से उठा रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इसे प्रचारित किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को निधौली कलां थाना पुलिस ने एक किशोरी की गुमशुदगी के मामले में गांव चंद्रभानपुर के एक युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।
विज्ञापन
पिता मोहर सिंह ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके मुताबिक पुलिस ने थाने में उसे लाठी, डंडों, बेल्टों से पीटा। शनिवार सुबह मृत अवस्था में गांव के बाहर डाल गए। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर शव को रखकर हंगामा किया। बाद में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जीटी रोड को भी जाम किया। मामले में आरोपी उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव व आसिफ अली को लाइन हाजिर कर दिया गया।
सत्यवीर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत गले में फंदा कसने की वजह से हुई है। पुलिस पहले ही दिन से इसे खुदकुशी का मामला बता रही थी।
अधिकारियों का कहना था कि सत्यवीर को शुक्रवार शाम के समय उसके परिजन थाने से अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसने घर जाकर रात के समय फंदा लगा लिया। पुलिस की इस बात को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बल दिया है साथ ही पिटाई से मौत होने के आरोप भी सिरे से खारिज हो गए हैं।