फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pole broken due to vehicle collision, power supply disrupted

Etah News: वाहन की टक्कर से टूटा खंभा, बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 20 Feb 2024 06:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Pole broken due to vehicle collision, power supply disrupted
एटा। सकीट कस्बे में सोमवार की रात बाजार में किसी वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो मंगलवार देर शाम बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कस्बे में आए दिन बिजली के खंभे टूटने की घटनाएं हो रही हैं। जिससे मार्ग पर चलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कोई हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। कुछ दिन पहले ही एक प्राइवेट बस की चपेट में आकर 9 खंभे टूट गए थे। जिसमें कई मोहल्ला की बिजली सप्लाई गुल हो गई थी। मंगलवार को वाहन की टक्कर से जहां एक खंभा टूट गया। वहीं तार खिंचने से अन्य खंभे हिल गए और गिरते-गिरते बचे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि यह खंभा दिन में टूटा होता तो चलते यातायात के बीच हादसा हो सकता था। खंभा टूटने से इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। अवर अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि सोमवार की रात किसी वाहन ने खंभे में टक्कर मार दी। खंभा टूटने से कोई हादसा नही हुआ है। तत्काल खंभा लगवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। वाहन का पता किया जा रहा है।जानकारी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed