फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PM Awas: 51 applicants found ineligible in investigation

पीएम आवास: जांच में 51 आवेदक मिले अपात्र

Wed, 28 Jul 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
PM Awas: 51 applicants found ineligible in investigation
एटा। नगर क्षेत्र की पीएम आवास योजना के तहत नगर पंचायत जैथरा और सकीट में सत्यापन के दौरान 51 आवेदक अपात्र मिले हैं। किसी का मकान बना हुआ पाया गया तो किसी की आय तय सीमा से अधिक है। जिस पर इनके नाम पात्रता सूची बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हर व्यक्ति को पक्का मकान देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। जिसमें अपनी जमीन पर मकान बनाने के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। शर्त यह है कि आवेदक के नाम कहीं और मकान न हो और उसकी वार्षिक आय सीमा तीन लाख रुपये से अधिक न हो, लेकिन इसमें भी निकाय व अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से खेल होता रहता है।
विज्ञापन

हाल ही में नगर पंचायत जैथरा व सकीट में 329 डीपीआर (विस्तृत कार्य योजना) स्वीकृत होने पर उसमें 51 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने संबंधित दोनों ईओ को अपात्र पाए गए लोगों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed