फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Players' impressive performance at the state-level hockey trials

Etah News: राज्य स्तरीय हॉकी ट्रायल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Players' impressive performance at the state-level hockey trials
एटा। जिला और मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ट्रायल में भी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दौरान जिले के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर दी। मेरठ और सहारनपुर के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में जिले की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच एक-एक की बराबरी पर समाप्त कराया।
विज्ञापन


जिला स्तर पर हुए ट्रायल के बाद मंडल स्तर के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसके बाद मंडल व राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या में आयोजित मुकाबलों में जिले के खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए विपक्षी टीमों के सामने चुनौती पेश की। हॉकी कोच प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले से नीतेश, दिव्यांश, रोहित व आशीष ने राज्य स्तरीय हॉकी मुकाबलों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर मजबूत टीमों को बराबरी पर रोककर जिले का नाम रोशन किया। कोंच ने बताया कि नीतेश कुमार का चयन अंडर 19 परिषदीय विद्यालय स्तर पर होने वाली हॉकी प्रतियोगिता के लिए पहले ही किया गया है। अब नीतेश मुरादाबाद में आयोजित होने वाले स्कूल स्टेट खेलों में प्रतिभाग करेंगे। कोच ने उम्मीद जताई कि नितेश वहां भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed