{"_id":"69e12fa6b4149348680bfd74","slug":"photographer-injured-in-accident-dies-during-treatment-etah-news-c-163-1-eta1004-149285-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हादसे में घायल फोटोग्राफर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हादसे में घायल फोटोग्राफर की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
एटा। थाना सिढ़पुरा के गांव सरावल निवासी 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
सोमवार को 20 वर्षीय विशाल बहन के घर धिरामई से बाइक से जा रहा था। वह फोटोग्राफी का काम करता था। कोतवाली देहात में कासगंज रोड स्थित गिरौरा के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
आगरा से उसे फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।