{"_id":"626ec2f25e17172471068125","slug":"people-of-three-localities-yearn-for-water-two-lakh-liters-are-being-wasted-in-kanshi-ram-colony-etah-news-agr5321433132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मोहल्लों के लोग तरसे पानी को, कांशीराम कॉलोनी में दो लाख लीटर हो रहा बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मोहल्लों के लोग तरसे पानी को, कांशीराम कॉलोनी में दो लाख लीटर हो रहा बर्बाद
विज्ञापन
नेहरू नगर में शोपीस बनीं जलापूर्ति के नल की टोंटियां।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। शहर में पानी की कहानी कुछ ऐसी ही है। नई बस्ती, नगला भजा, नेहरू नगर इलाकों में पालिका की जलापूर्ति पहुंचती ही नहीं है। लोग पानी को तरस रहे हैं। हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। वहीं कांशीराम कॉलोनी में पालिकाकर्मियों की लापरवाही से रोजाना डेढ़ से दो लाख लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। टंकियां भरने के बाद भी नलकूप को बंद नहीं किया जाता और पानी ओवरफ्लो होता रहता है।
नेहरू नगर में शोपीस बना ओवरहेड टैंक
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 12 के नेहरू नगर, नगला भजा में पिछले तीन साल से पानी की आपूर्ति नहीं आ रही है। ओवरहेड टैंक शोपीस बना हुआ है। जबकि यहां पर तीन साल पहले जलापूर्ति के लिए घर-घर कनेक्शन दिए जा चुके हैं। आलम यह है कि लोग सबमर्सिबल पंप या फिर हैंडपंप के सहारे काम चला रहे हैं। कभी-कभी बिजली ठप हो जाती है तो लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इसी तरह नई बस्ती में नल सूखे पड़े हैं। जहां लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।
कांशीराम कॉलोनी में हजारों लीटर पानी बर्बाद
जीटी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में नगर पालिका परिषद के नलकूप से ओवरहेड टैंक में पानी भरा जाता है। इसी के साथ कॉलोनी की छतों पर रखी टंकियां भी भरी जाती हैं। नलकूप ऑपरेटर वहां से चला जाता है और पानी भरते वक्त सुबह व शाम को हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। आलम यह रहता है कि कॉलोनी की सभी सड़कों पर पानी बहता है। लोग निकलने के लिए भी परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
ऑपरेटर नलकूप चलाकर हो जाते हैं नदारद
नगर पालिका परिषद द्वारा प्रत्येक नलकूप पर एक ऑपरेटर नियुक्त किया गया है। इनकी रोजाना आठ घंटे ड्यूटी रोस्टर में रहती है, लेकिन यहां पर नलकूप चलाने के बाद ऑपरेटर ताला लगाकर नदारद हो जाते हैं। जिसकी वजह से टंकियां ओवरफ्लो होती रहतीं हैं।
बहुमंजिली प्राथमिक व उप्रा विद्यालय के सामने भरता है पानी
कांशीराम कॉलोनी में बहुमंजिली प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। सुबह के वक्त सड़कों पर जलभराव होने की वजह से पानी स्कूल के सामने भी भर जाता है। जिसकी वजह से स्कूल के बच्चे व स्टाफ को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

काशीराम कालोनी में बहता पानी ।संवाद- फोटो : ETAH