फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People hoop powerhouse, workers fled, leaving the station

लोगों ने घेरा बिजलीघर, कर्मचारी स्टेशन छोड़कर भागे

Wed, 05 Aug 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 05 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
People hoop powerhouse, workers fled, leaving the station
नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर बुधवार शाम हजारों लोग बिजलीघर पर पहुंच गए और घेराव करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विद्युत कर्मी स्टेशन छोड़कर भाग गए। गुस्साए लोगों ने इसके बाद इसौली रोड चौराहे पर जाम लगा दिया है। समाचार लिखे जाने तक बिजली आई थी और न ही जाम खुला था। पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिले में विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। मात्र आठ घंटे बिजली मिल रही है। ऊपर से ट्रिपिंग अलग हो रही है। मंगलवार को पूरी रात बिजली गायब रही। केवल एक घंटे ही आई। बिजली की अद्योषित कटौती को लेकर बुधवार की शाम पांच बजे नगर के 15 सौ से ज्यादा लोग एकत्रित होकर बिजलीघर पर पहुंच गए और वहां घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देख वहां मौजूद विद्युत कर्मी घबरा गए और स्टेशन छोड़कर भाग गए। यहां काफी देर तक लोगों ने अपने गुस्से का इजहार करने के बाद इसौली चौराहे पर पहुंच गए और साढ़े छह बजे के जाम लगाकर बाईपास मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों की मांग है कि उन्हें बिजली 24 घंटे मिले, क्योंकि बिल भी पूरा वसूला जा रहा है। यदि आपूर्ति में सुधार न हुआ तो आंदोलन और बड़ा होगा। इधर, जाम लगने की सूचना पर एसडीएम संदीप गुप्ता, सीओ और अन्य पुलिस फोर्स पहुंच गया और आक्रोशित लोगों को समझाए जाने का प्रयास किया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed