फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People from political parties reached out and consoled the family.

Etah News: राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंच कर परिजन को बंधाया ढांढस

Sun, 03 Aug 2025 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
People from political parties reached out and consoled the family.
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव चंद्रभानपुर में मृत किशोर के घर पर शनिवार से लेकर रविवार तक सांत्वना देने वाले लोगों का जमावड़ा रहा। इस दौरान राजनीतिक दलों के लोगों ने भी पहुंचकर परिजन को ढांढस बंधाया। रविवार को सपा सांसद देवेश शाक्य भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


सत्यवीर का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम को गांव में पहुंच गया। शाम को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मारहरा के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी व पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता पहुंचे। मृतक के परिजन को न्याय व हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। अघोषित आपातकाल है। सत्यवीर सिंह के परिवार को पूरा इंसाफ दिलाएंगे। परिवार बहुत गरीब है, हर संभव कानूनी एवं आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, रामसेवक लोधी, रंजीत सिंह यादव आदि सपाई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed