{"_id":"682f49b34e5c6422310a60c3","slug":"people-filled-with-patriotism-are-taking-out-tiranga-yatra-from-village-to-village-etah-news-c-163-1-eta1003-133897-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: देशभक्ति से सराबोर लोग गांव-गांव निकाल रहे तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: देशभक्ति से सराबोर लोग गांव-गांव निकाल रहे तिरंगा यात्रा
Thu, 22 May 2025 09:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 22 May 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर में धम्म यात्रा में शामिल लोग।
- फोटो : राजा का रामपुर में धम्म यात्रा में शामिल लोग।
एटा। पहलगाम की आंतकी घटना के जवाब में सेना की कार्रवाई से लोग खासे उत्साहित हैं। भारतीय सेना के सम्मान में जिले में रोजाना तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। देशभक्ति से सराबोर लोगों ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली। बृहस्पतिवार को जिले के अनेक गांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
शहर के वली मोहम्मद चौराहा पर केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने किया। उन्होंने कहा 90 घंटे लगातार कार्रवाई कर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया। सेना की इस कार्रवाई से पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।
इस कार्रवाई से खुद गौरवान्वित कर रहे लोग सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। तिरंगा यात्रा का आयोजन शहर से लेकर गांव-गांव किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा सुभाष मूर्ति चौराहा, हाथीगेट, घंटाघर, मेहतापार्क होती हुई उपभोक्ता भंडार पर संपन्न हुई। इसमें उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष सचिन उपाध्याय, अपर उप निबंधक सहकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, दिलीप पचौरी, ममता शर्मा, प्रशांत जैन, नवरतन राजपूत, शेरसिंह, अश्वनी कुमार, शीलेंद्र सविता, विजय गौतम, अनुराग उपाध्याय सहित सभी डायरेक्टर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जलेसर क्षेत्र के गांव नूहंखास में आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर ने कहा स्वदेशी हथियारों ने विश्व में भारत की धाक जमाई है, लेकिन विपक्षी नेताओं को भारत की शक्ति रास नहीं आ रही है। यात्रा में देशभक्ति से सराबोर युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद, वंदे मातरम् भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में आशु ठाकुर, अमित पंडित, पुष्पेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरौली रतनपुर में बृहस्पतिवार को भाजपा नेता दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीत सभी का जोश बढ़ा रहे थे। डीजे के गीतों पर देशभक्ति से सराबोर युवा जमकर थिरक रहे थे। यात्रा में लोग नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में नवीन राजपूत, रामप्रकाश, हिर्देश कुमार आदि मौजूद रहे।