{"_id":"67c1f2ce93c8f00fcc0a5907","slug":"people-danced-in-urs-administration-stopped-the-program-etah-news-c-163-1-sagr1016-130316-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उर्स में लगे ठुमके, प्रशासन ने बंद कराया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उर्स में लगे ठुमके, प्रशासन ने बंद कराया कार्यक्रम
Fri, 28 Feb 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : कार्यक्रम में मौजूद लोग।
जलेसर। नगर की इब्राहीम शाह दरगाह के उर्स में बृहस्पतिवार रात म्यूजिक कांफ्रेंस का आयोजन कराया गया। इसमें आर्केस्ट्रा पार्टी की कलाकारों ने ठुमके लगाए। जबरदस्त भीड़ के कारण बेरीकेडिंग टूट गई। घंटे भर बाद ही प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए कार्यक्रम बंद करा दिया।
शुभारंभ सभासद संघ के अध्यक्ष उत्साह भारद्वाज एडवोकेट ने व व्यापारी नेता मनोज बजरंगी ने किया। अलीगढ़ की आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुति देना शुरू किया। इमरान सानू ने भर दे झोली मेरी या मुहम्मद सुनाकर दर्शकों की तालियां लूटीं। इसके बाद फिल्मी गानों पर महिला कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार वाजिद अली ने कार्यक्रम को बंद करा दिया।
उन्होंने बताया कि उर्स में होने वाले इस कार्यक्रम की प्रशासन द्वारा कोई भी अनुमति नहीं दी गई है। दरगाह कमेटी बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन करा रही थी। कई दिनों से नगर वासियों की शिकायत भी आ रही है कि हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के कारण बच्चों को शोर की वजह से पढ़ाई में परेशानी हो रही है। दरगाह कमेटी ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवियों की भी व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मोइनुद्दीन उर्फ बबलू पहलवान ने बताया कि हर वर्ष 7 दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। इन कार्यक्रमों की अनुमति प्रशासन से ली गई थी। बृहस्पतिवार रात के कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा थी और पुलिस नहीं लगाई गई, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान सचिव जाहिद खां, अकरम कुरैशी, आदिल खान, नायक अली, रफीक पहलवान, पवन माहौर आदि उपस्थित रहे।