फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People came out in protest against the Pahalgam incident and demonstrated

Etah News: पहलगाम की घटना के विरोध में उतरी जनता, किया प्रदर्शन

Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
People came out in protest against the Pahalgam incident and demonstrated
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कैमिस्ट एसो​सिएशन के पदा​धिकारियां ने डीएम कार्यालय पहुंचकर  - फोटो : पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कैमिस्ट एसो​सिएशन के पदा​धिकारियां ने डीएम कार्यालय पहुंचकर एएसडीएम राजकुमार मौर्य को सौंपा ज्ञापन
एटा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हर किसी में उबाल है। शुक्रवार को कहीं पुतले जलाए गए तो कहीं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन

विहिप के कार्यकर्ताओं ने शहर में पं. दीनदयाल चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। विहिप नेता अरविंद चौहान ने कहा देश के हिंदुओं को कट्टरपंथियों के बहिष्कार की जरूरत है। मुकेश कुमार, अतुल भदौरिया, अवधेश कुशवाह, ममता सिंह, कुलदीप शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राजेंद्र सिंह, राजाराम यादव, अनिल यादव, अनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एटा कैमिस्ट एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, अखिलेश उपाध्याय, वीरेंद्र वाष्ण्रेय, अमिताभ बिसारिया, अमित जैन, संजय सभरवाल, अंकुर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाकर एडीएम रमेश मौर्य को ज्ञापन देकर विरोध जताया। वाइस प्रिसिंपल अनुपम शर्मा, अशोक कुमार, रंजना यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे। सुनहरी नगर के कलावती सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने आतंकी घटना का शिकार हुए पर्यटकों को श्रद्धाजंलि देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानाचार्य रजनीकांत दुबे, जयदीप शर्मा, क्षमा सिंह, निधि यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर में समसपुर रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाक सेनाध्यक्ष का पुतला फूंका। डीसीबी चेयरमैन प्रत्येंद्रपाल सिंह, पम्मी ठाकुूर, अशोक शर्मा, शिवांग गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, सतेंद्र सिंह जादौन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अवागढ़ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इसमें बच्चों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। रैली में स्कूल के संस्थापक संजीव वार्ष्णेय बंटी, सजल वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य अतुलेश कुमार, योगेश यादव आदि शामिल थे।

दून पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शांति मार्च निकाल कर विरोध जताया है। स्टाफ संग कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को प्रिसिंपल ने ज्ञापन दिया। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक राकेश वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय, वरुण वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, परीक्षित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed