{"_id":"65b540b07ce3df32780cc796","slug":"people-came-in-search-of-archers-in-lalpur-record-of-archers-forest-department-etah-news-c-163-1-sagr1017-111846-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लालपुर में तेंदुआ देख दहशत में आए लोग, तलाशती रहीं वन विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लालपुर में तेंदुआ देख दहशत में आए लोग, तलाशती रहीं वन विभाग की टीमें
Sat, 27 Jan 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव लालपुर में बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। मकान स्वामी ने फुटेज में तेंदुआ को देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग और पुलिस को खबर दी गई। शुक्रवार को वन विभाग की टीमें दिनभर तलाश करती रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
गांव लालपुर निवासी देवेंद्र सिंह के मकान पर हाल ही में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मकान स्वामी ने शुक्रवार की सुबह कैमरों की फुटेज को चेक किया तो तेंदुआ चहलकदमी करते दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों से चर्चा की। गांव में तेंदुआ होने की बात सामने आई तो लोगों में दहशत फैल गई। इधर आगरा रोड पर एक गाय घायल अवस्था में मिली। इसको लेकर आशंका जताई गई कि तेंदुआ ने उस पर हमला किया है। गांव लालपुर निवासी भंवरपाल सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखाई दिया था। शुक्रवार की रात गांव जरानी में भी एक भैंस के बच्चे पर हमला करने की जानकारी मिली है। लेकिन सत्यता का पता नहीं है।
वहीं चौकी जरानी अजय कुमार ने बताया कि लालपुर में सीसीटीवी में रिकॉर्ड तेंदुआ का बच्चा देखा गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। शुक्रवार को पूरे दिन तलाश की जाती रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बताया कि दीवार पर चलने वाली वीडियो किसी ने बाहर का वायरल किया है। दीवार की बनावट पहाड़ी क्षेत्र जैसी है, ऐसा कोई स्थान यहां सामने नहीं आया है।