{"_id":"65789c2db0e0e9b01e0c7168","slug":"people-becoming-victims-of-accidents-due-to-illegal-cuts-on-the-highway-etah-news-c-163-1-eta1001-9568-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईवे पर अवैध कट से हादसे का शिकार हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईवे पर अवैध कट से हादसे का शिकार हो रहे लोग
Tue, 12 Dec 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर वैसे तो जगह-जगह कट बनाए गए हैं, इसके बावजूद लोगों ने सड़क पार करने के लिए कई स्थानों पर अवैध कट बना लिए हैं। इसकी वजह से अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है।हाईवे पर लगभग 10 स्थानों पर लोगों ने अवैध कट बना लिए हैं। सर्दी एवं कोहरे की दस्तक के चलते इन अवैध कट पर हादसे की आशंका बलवती रहती है। इस ओर एनएचएआई के साथ ही हाईवे का रखरखाव कर रही पीएनसी कंपनी का भी ध्यान नहीं है। इन अवैध कट से बाइक सवार, साइकिल एवं पैदल राहगीर हाईवे पार करते दिखाई देते हैं।
आरटीओ ऑफिस के सामने अवैध रूप से सड़क पार करते हैं लोग
शहर के बाहर बने एआरटीओ कार्यालय के सामने अक्सर लोग अवैध रूप से सड़क पार करते दिखाई देते हैं। यहां सड़क के साथ-साथ सर्विस रोड पर भी वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। यहां रहने वाले रमेश चंद्र ने बताया कि सड़क पर कट काफी दूर बनाया गया है। जिसकी वजह से लोग कट के पास न जाकर आरटीओ ऑफिस के सामने से ही अवैध रूप से सड़क पार करते हैं। जिसकी वजह से कभी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
कंगरौल से लेकर कल्यानपुर तक कई स्थानों पर अवैध कट
वहीं एनएच-34 पर मलावन कस्बे से आगे मैनपुरी की ओर जाने पर की स्थानों पर अवैध कट बना हुआ है। यहां कंगरौल से लेकर कल्यानपुर तक कई जगह पर लोग सड़क पार करने के लिए बने कट पर नहीं जाते। इसके बजाय वे जहां से नहीं निकलना चाहिए वहां से निकलते हैं। जिसकी वजह से कई स्थानों पर सड़क के मध्य डिवाइडर को तोड़ दिया गया है। इस प्रकार निकलने के कारण कभी कोई सड़क दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं है, अगर कहीं इस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो दिखवाया जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे निर्धारित कट से ही सड़क पार करें। - पीके कौशिक, पीडी एनएचएआई, अलीगढ़ परिक्षेत्र