फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People attending the training were sent away before time.

Etah News: समय से पहले ही भगाए प्रशिक्षण में शामिल होने वाले लोग

Tue, 05 Mar 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Mar 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
People attending the training were sent away before time.
एटा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र पर प्रधान, सचिव और पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण चल रहा है। यहां 26 फरवरी से 4 मार्च तक दो-दो ब्लॉक का प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान भोजन आदि की व्यवस्था जिला पंचायती राज विभाग की ओर से की जानी थी, जो पूरी नहीं की गई। वहीं मंगलवार को समय से पहले ही प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वालों को भगा दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिला स्तर पर ग्राम प्रधान, सचिव और पंचायत सहायकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे ही प्रधान, सचिव व पंचायत सहायकों को भगा दिया। इनको प्रशिक्षण के दौरान भोजन की व्यवस्था भी नहीं की गई। जबकि शासन की ओर से हर रोज भोजन व जलपान की व्यवस्था का प्रावधान था। आरोप है कि प्रत्येक दिन डीपीआरओ की ओर से प्रशिक्षण में भोजन आदि नहीं दिया है। डीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह चौहान ने बताया कि गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। हर दिन भोजन आदि की व्यवस्था प्रशिक्षण के दौरान की गई है।
विज्ञापन



मास्टर ट्रेनर अभिषेक पांडे का कहना है कि आज सीडीओ का आदेश आया था इसके चलते प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्दी समाप्त कर दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed