{"_id":"6a907fb89df4357e510145c1","slug":"people-are-worried-as-the-rain-has-caused-similarity-in-pattern-street-etah-news-c-163-1-eta1003-155673-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बारिश से निर्माणाधीन गली में कीचड़ होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बारिश से निर्माणाधीन गली में कीचड़ होने से लोग परेशान
विज्ञापन
जैथरा क्षेत्र के नेहरू नगर की सड़क पर हो रहा दलदल। संवाद
जैथरा। कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर में नगर पंचायत से एक गली का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन गली में मिट्टी डलाव का कार्य होने के बाद बारिश होने से कीचड़ हो गई है। कीचड़ होने से गली के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
गली में रहने वाले बच्चे और महिलाएं त्योहार पर सबसे अधिक परेशान हैं, क्योंकि गीली मिट्टी चप्पल-जूतों से चिपक जाती है, जिससे चलना मुश्किल हो जाता है। चार दिन से हो रही बारिश के कारण गली में जलभराव हो गया है। परेशान गली के लोगों ने चेयरमैन से गली का निर्माण शीघ्र कराने को कहा है। चेयरमैन विवेक गुप्ता ने कहा गली के लोगों की मांग पर सीसी निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होते ही बारिश शुरू हो गई, कई दिनों से बारिश होने के कारण काम बाधित है। बारिश थमने पर कार्य तेज गति से कराने को ठेकेदार को कहा गया है।