फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People are ready to welcome new year and parties will be held at various places in Etah

Etah: नए साल के स्वागत को लोग तैयार, जश्न की तैयारियां पूरी, जगह-जगह पार्टियां होंगी आयोजित, ये है रेट कार्ड

Fri, 30 Dec 2022 08:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

एटा में वर्ष 2022 की विदाई और 2023 के स्वागत को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोगों ने जश्न की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार शाम से जश्न शुरू हो जाएगा। जगह-जगह पार्टी के आयोजन तय किए गए हैं। वहीं बाजारों में खरीदारी को लेकर उत्साह बना हुआ है। 

विज्ञापन
People are ready to welcome new year and parties will be held at various places in Etah
नए साल के लिए गिफ्ट खरीदते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष 2023 का आगाज होने में अब सिर्फ एक दिन शेष बचा है। इसको लेकर शहर के युवा काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। नवयुवकों ने हर साल की भांति नववर्ष का जश्न धमाल के साथ मनाने की योजना बनाई है। वहीं एक दूसरे को उपहार देने के लिए गिफ्ट की दुकानों पर खास तरह के उपहार तलाशने में जुटे हैं। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में पार्टी एवं सैर-सपाटे की योजना भी बनाई गई है। बाजार में पंचाग, जंत्री, कलेंडर, डायरी, सजावट का सामान आदि के स्टॉल अलग से लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

11 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

नववर्ष का स्वागत करने के लिए लोग उत्साहित हैं। शनिवार रात जश्न मनाने के लिए तैयारियां भी की जा रहीं हैं। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। शहर के खास स्थानों और सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। रात 11 बजे के बाद डीजे बजाने की इजाजत नहीं होगी। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि नववर्ष को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नववर्ष का स्वागत शालीनता से करने और शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने में सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

गिफ्ट व ग्रीटिंग कार्ड से सजे बाजार

शहर के घंटाघर, गांधी मार्केट, बाबूगंज आदि बाजार में गिफ्ट गैलेरी की दुकानें सज चुकी हैं। इन दुकानों पर कई तरह के उपहार मिल रहे हैं। वहीं नवयुवक व युवतियां भी खरीदारी कर रही हैं। उपहार में लोग ग्रीटिंग, बुके, भगवान की सीनरी आदि खरीद रहे हैं।

नए साल को लेकर मित्रों को उपहार देने के लिए खरीदारी करने के लिए आए हैं। यहां पर कई सारे उपहार देखने को मिल रहे हैं। वहीं नए साल पर किसी रेस्टोरेंट में पार्टी करने की भी तैयारी कर रहे हैं। -अभय राज, जाटवपुरा

नए साल के मौके पर मित्रों को उपहार देने के लिए खरीदारी करने के लिए आए हैं। नए साल पर गिफ्ट देने का अलग ही अंदाज होता है और यह पूरी साल के लिए यादगार बना रहता है। जमकर जश्न मनाएंगे। -आदित्य, गांधी मार्केट

यह है रेट कार्ड

  • ग्रीटिंग कार्ड:- 20-300
  • बुके:- 150-500
  • सीनरी:- 500-1000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed