फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patients increased in medical college, record of investigation in pathology broken

Etah News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज, पैथोलॉजी में टूटा जांच का रिकाॅर्ड

Tue, 03 Sep 2024 09:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Sep 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
Patients increased in medical college, record of investigation in pathology broken
एटा। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नए और पुराने मरीज को जोड़ ले तो यहां प्रतिदिन 2800 से 3000 मरीज तक उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इससे कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में भी जांच का रिकाॅर्ड टूट गया है। यहां 24 घंटे में 10000 से अधिक जांच मरीजों की हो रहीं है।
विज्ञापन


इन दिनों बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। ओपीडी में मेडिसिन विभाग में जितनी ओपीडी हो रही है। उसमें से 60 से 70 प्रतिशत तक मरीजों को बुखार की दिक्कत है। अधिकांश मरीजों की चिकित्सक खून की जांच करा रहे हैं। इसमें सीबीसी के अलावा डेंगू व मलेरिया की जांच हो रही है। वहीं पेट की समस्या वाले मरीजों की लिवर व किडनी की जांच हो रही है। इसके अलावा त्वचा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल रोग विभाग सहित अन्य विभागों से भी मरीज जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आम दिनों से यहां 24 घंटे में 5000 से 6000 तक जांच होती थी। बीते एक सप्ताह से यहां जांच का दायरा बढ़कर 10000 से अधिक का हो गया है। बताया गया एक दिन में 600 सीबीसी की जांच सहित, डेंगू की 235, मलेरिया की 259, लिवर की 273, किडनी की 300 के करीब जांच हो रही है। ऐसे ही अन्य जांचे भी की जा रही है। बताया गया सोमवार को यहां 800 मरीजाें की 12230 जांच की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन मिल पाती रिपोर्ट
पैथोलॉजी में जांच का दायरा बढ़ने से दोपहर में 12 बजे के बाद ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट दूसरे दिन मिल पाती है। कारण है कि जांच में दो से तीन घंटा का समय लगता है। ऐसे में चिकित्सक कक्षों से उठ जाते हैं। मरीजों को रिपोर्ट व चिकित्सक को दिखाने के लिए दूसरे दिन की दौड़ लगानी पड़ती है।

मरीजों की संख्या बढ़ने से पैथोलॉजी में जांच की संख्या बढ़ी है। पैथोलॉजी मरीजों की सहूलियत के लिए 24 घंटा संचालित हो रही है। -डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed