{"_id":"5923209a4f1c1b8711536325","slug":"patient-increased-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार, जिला अस्पताल में लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार, जिला अस्पताल में लगी कतार
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 22 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
दवा खिड़की के सामने लगी लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तापमान में तेजी से हो रहे बदलाव से लोग बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। हालात यह हैं कि सोमवार को जिला अस्पताल में ही एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे। इस दौरान यहां हर खिड़की के सामने मरीजों और तीमारदारों की कतार नजर आ रही थी।
बीते कुछ दिनों में कभी बारिश कभी तेज धूप से तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। इससे लोग बुखार, डायरिया आदि बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ के चलते मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पहले अपना पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ा, इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए फिर से लाइन लगानी पडज़ब दवा का नंबर आया तो वहां भी काफी समय लाइन में लगना हुआ। बीमारी से परेशान तमाम मरीज थक जाने पर इधर-उधर बैठकर समय गुजारते दिखे। डॉक्टरों ने बताया कि इस समय बुखार के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मरीजों के रक्त का परीक्षण भी कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रंगजी दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त दवाएं हैं, मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।