फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passengers will benefit from the train stopping at Shivala Tehu

Etah News: शिवाला टेहू पर ट्रेन रुकने से होगा यात्रियों को लाभ

Thu, 27 Nov 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 27 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Passengers will benefit from the train stopping at Shivala Tehu
एटा। जिला मुख्यालय से एक मात्र ट्रेन का संचालन होता है जो कि यहां से आगरा फोर्ट के लिए जाती है। इस ट्रेन के रास्ते में पड़ने वाले शिवाला टेहू स्टेशन पर आज प्रायोगिक ठहराव होगा। इसके संचालन से प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन सुबह टूंडला से ट्रेन आती है और आगरा फोर्ट के लिए चली जाती है। यहां पूरे दिन खड़े रहने के बाद शाम को फिर से एटा लौटती है। यहां से वापस टूंडला चली जाती है। यह यात्री गाड़ी एटा से जलेसर और फिर बरहन, कुबेरपुर और एत्मादपुर, यमुनाब्रिज पर रुकने के बाद आगरा फोर्ट पहुंचती है। इस बीच रास्ते में पड़ने वाले अवागढ़ व शिवाला टेहू स्टेशनों पर स्टॉपेज के लिए लोगों ने कई बार मांग की। यहां से भी काफी संख्या में लोग प्रतिदिन आगरा व एटा के लिए आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए रेलवे की ओर से 28 नवंबर को शिवाला टेहू रेलवे स्टेशन पर एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर का प्रायोगिक ठहराव किया जाएगा। इसके चलने से क्षेत्र के काफी लोगों को लाभ होगा। एटा व आगरा जाने के लिए आसान व कम किराए वाली सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed