{"_id":"66916c026d6f750ff0070486","slug":"passengers-upset-due-to-dirt-and-smell-in-buses-etah-news-c-163-1-eta1001-119623-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बसों में गंदगी और बदबू से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बसों में गंदगी और बदबू से यात्री परेशान
Fri, 12 Jul 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। बरसात के मौसम में बसों के अंदर गंदगी और उससे फैलने वाली बदबू से यात्री परेशान हैं। नई बसों की हालत कहीं तक सही है, लेकिन जो पुरानी बसे हैं उनमें गंदगी का अंबार लगा रहता है।
यात्रियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी बसों के अंदर सफाई की व्यवस्था सही तरीके से नहीं की जा रही है। बरसात का मौसम है आए दिन कहीं न कहीं बरसात हो ही जाती है। यात्रियों के चढ़ने उतरने से बसों में काफी गंदगी एकत्रित हो जाती है। इसके अलावा भी कूड़ा-कचरा एकत्रित होकर उमस भरी गर्मी में सड़ता रहता है। जिससे बदबू आने लगती है।
लोगों का कहना है कि बस में साफ-सफाई होना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग और यात्री तक सफर करते हैं। गंदगी की वजह से उनके बीमार पड़ने की आशंका रहती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि सभी बसों के अलावा बस स्टैंड और वर्कशॉप पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी विशेष रूप से बसों के अंदर स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
_______
बस के अंदर गंदगी जमा होने से बरसात के बाद बदबू आने लगती है। जिसकी वजह से बैठना तक मुश्किल हो जाता है। -यादवेंद्र सिंह, जीटी रोड
__________
बहुत लोगों को यात्रा के दौरान उल्टियां होती हैं। कभी-कभी सीट पर या नीचे फ्लोर पर उल्टी कर देते हैं। जिससे बदबू आती है। -सनी कुमार, शिकोहाबाद रोड