फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passengers had to wait for two hours at the bus stand

Etah News: बस स्टैंड पर दो घंटे तक यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Wed, 27 Mar 2024 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 27 Mar 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
Passengers had to wait for two hours at the bus stand
एटा। होली का त्योहार घर पर मनाने के बाद बुधवार से लोग अपने कार्यस्थल की ओर लौटने लगे। इसके चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या सामान दिनों की अपेक्षा चार गुना हो गई। सबसे ज्यादा सवारियां दिल्ली व नोएडा जाने वाली थीं। मगर बसों की कमी के चलते इनको दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

होली का त्योहार मनाने के बाद बाहर काम करने वाले लोग अपने कार्य स्थल की ओर लौटने लगे हैं। बुधवार को बस स्टैंड पर सवारियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुरावली, मलावन व अन्य कस्बों से आने वाले लोग बस का इंतजार करते दिखाई दे रहे थे। बस स्टैंड के अंदर व बाहर भारी संख्या में लोग खड़े हुए थे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा सवारियां दिल्ली व नोएडा के लिए बस का इंतजार करती दिखाई दे रहीं थीं। दिल्ली जा रहे अभिषेक ने बताया कि बाहरी डिपो की बसें शहर के अंदर नहीं आने के कारण ज्यादा समस्या हो रही है। लगभग 2 घंटे से इंतजार कर रहा हूं, मगर दिल्ली के लिए बस नहीं मिली। जिसके बाद ऑटो से बाईपास पर जा रहा हूं, हो सकता है वहां से कोई बस जल्दी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में जिले के लोग दिल्ली-एनसीआर में नौकरी करते हैं, जो त्योहार मनाने आते हैं और इसके बाद दिल्ली-एनसीआर के लिए उनकी वापसी होती है। बुधवार को भी भारी संख्या में इसी तरह के यात्री बस तलाशते दिखे। सामान्य तौर पर यहां से करीब 22 हजार लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। जबकि बुधवार को यह आंकड़ा करीब 90 हजार हो गया। निगम के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली रूट पर 65 बसें लगाई गईं। आगरा, अलीगढ़ व कासगंज के लिए भी सवारियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया गया।
------------------
बागवाला से आया हूं, दिल्ली जाने के लिए काफी देर से बस का इंतजार कर रहा हूं। कुछ लोगों ने बताया कि बाईपास चले जाओ तो जल्दी बस मिल जाएगी। इसलिए अब ऑटो से बाईपास की ओर जा रहा हूं। -ओमवीर सिंह बागवाला
------------------
कुरावली से बस नहीं मिली तो एटा तक आ गया। सोचा था यहां से जल्दी बस मिल जाएगी। यहां तो बहुत बुरा हाल है, दो घंटे से खड़ा हूं। अभी तक कोई बस नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से परेशान हूं। -विजय कुमार, कुरावली
-------------
बस के इंतजार में 1 घंटे से स्टैंड पर खड़े हैं, न तो बाहर से कोई बस आ रही है और न ही यहां से दिल्ली के लिए कोई गाड़ी मिल रही है। जिसके चलते काफी देर से भटक रहे हैं, बस आए तो सुकून मिले। - शरद कुमार, पीपल अड्डा
-----------------
बस के इंतजार में लगभग 2 घंटे से खड़ा हूं, बाहर से आने वाली बसें बाईपास से गुजार रहीं हैं। यहां से कोई बस दिल्ली के लिए मिल नहीं रही। खड़-खड़े परेशान हो गए। इसलिए ऑटो करके बाईपास जा रहा हूं। - पुष्पेंद्र कुमार, नई बस्ती

वर्जन-
हर रूट पर बसें लगाई गईं हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली जाने वाली बसें हैं। इस रूट पर 65 बसें लगाई गई हैं। अन्य मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसे लगाई गई हैं। कोशिश है कि किसी यात्री को समस्या नहीं हो। -राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed