{"_id":"5841b2974f1c1b0c1ede8858","slug":"parivartan-yaatra-tay-karegee-tikataarthiyon-ka-bhavishy","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन यात्रा तय करेगी टिकटार्थियों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन यात्रा तय करेगी टिकटार्थियों का भविष्य
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा टिकटार्थियों का भविष्य तय करेगी। पार्टी नेतृत्व टिकट वितरण की सूची यात्रा के बाद ही फाइनल करेगा। इसे लेकर इन दिनों विस चुनाव में दावेदार जुटे हुए हैं। दावेदारों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं 16 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा के लिए भी तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के सैनिक पड़ाव में जनसभा को लेकर साफ-सफाई का काम चल रहा है।
जिले में 13 दिसंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी। जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता विस चुनाव को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। यात्रा 13 दिसंबर को जलेसर और मारहरा विस में भ्रमण करेगी। वहीं 14 व 15 दिसंबर को जिले में विश्राम होगा। इसके बाद 16 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एटा में जनसभा करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्टी में टिकट के दावेदारों को परिवर्तन यात्रा में भीड़ लाने का जिम्मा सौंपा गया है। यात्रा के लिए पूरे जिले से दो लाख लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। यात्रा के जिला संयोजक पंकज चौहान बताते हैं कि यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सैनिक पड़ाव में साफ-सफाई चल रही है। टिकट के दावेदारों को भीड़ लाने का जिम्मा सौंपा गया है।
-----------
आज होगा तैयारियों पर मंथन
परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी के पदाधिकारी मंथन करेंगे। गांधी स्मारक इंटर कालेज में होने वाली बैठक में पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपेंगे।